Report by : CWN Desk
Published at :
गंगोत्री-यमुनोत्री-बद्रीनाथ हाईवे बंद, हजारों यात्री फंसे, जगह जगह आया मलबा
गंगोत्री-यमुनोत्री-बद्रीनाथ हाईवे बंद, हजारों यात्री फंसे, जगह जगह आया मलबा

देहरादून। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में बारिश जारी है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग व यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जनपद के 40 से अधिक संपर्क मार्ग अवरुद्ध हैं। राजमार्ग अवरुद्ध होने के कारण जगह-जगह तीर्थयात्री और कांवड़ यात्री फंसे हुए हैं। गंगनानी से गंगोत्री के बीच करीब 3000 कांवड़ यात्री ऐसे हैं जो रविवार की शाम से अपने वाहनों में हैं।

गंगोत्री-यमुनोत्री-बद्रीनाथ हाईवे बंद, हजारों यात्री फंसे, जगह जगह आया मलबा

बंदरकोट और चिन्यालीसौड़ के बीच भी 2000 से अधिक कांवड़ यात्री फंसे हैं। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़कोट से लेकर जानकीचट्टी के बीच करीब 500 तीर्थयात्री फंसे होने की सूचना है। जनपद में अभी भी वर्षा हो रही है। उत्तरकाशी में विभिन्न मोटर मार्ग बंद होने के कारण जनपद के 100 से अधिक गांव सड़क मार्ग से कट गए हैं। जबकि डेढ़ सौ से अधिक गांव में बिजली आपूर्ति ठप है।
उत्तरकाशी जनपद में वर्षा के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग एक दर्जन से अधिक स्थानों पर अवरुद्ध हुआ। जिसके कारण पुलिस और रेस्क्यू टीम उत्तरकाशी भटवाड़ी व मनेरी से गंगनानी रात के समय में रेस्क्यू करने के लिए नहीं पहुंच पायी। मंगलवार की सुबह सीमा सड़क संगठन की टीम ने जब राजमार्ग को भटवाड़ी और गंगानानी के बीच सुचारू किया तब गंगनानी में घायलों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंच पायी। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं चमोली में बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी बेनाकुली के पास मलबा आने से बंद हो गया है। हाईवे पर खचरानाला में तड़के यातायात सुचारु हुआ है। रात्रि में हाईवे पागलनाला में भी बंद हो गया था, जिसे तड़के सुचारु किया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›