Connect with us

हरिद्वार

गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट कराएगा गरीब कन्या का विवाह

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सचिन शर्मा सरदार ने प्रेस को जारी बयान में कहा है। कि गरीब असहाय और निराश्रित लोगों की सहायता समाज के प्रत्येक वर्ग को करनी चाहिए। ट्रस्ट के माध्यम से वह जनसेवा में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को वाटर वर्क्स कॉलोनी की एक गरीब कन्या का विवाह ट्रस्ट द्वारा कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि लड़की के पिता बीमारी से पीड़ित है। जिस कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिस वजह से वह कन्या का विवाह का खर्च उठाने में असमर्थ है। जिसके लिए ट्रस्ट ने आगे आकर सहायता प्रदान की है। गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट अपने सेवा कार्य के
द्वारा लगातार समाज को लाभ पहुंचा रहा है। हम सभी को अपने सामर्थ्य अनुसार गरीब लोगों की सहायता हेतु आगे आना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष सन्नी वर्मा एवं नितिन श्रोत्रीय और प्रकाश रूवाली ने कहा कि जनकल्याण की भावना के साथ ही किसी भी समाज का समग्र विकास किया जा सकता है। समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम से ही वंचित वर्ग को लाभ मिल पा रहा है। लॉकडाउन के
दौरान भी कई संस्थाओं और ट्रस्ट के माध्यम से निराश्रित लोगों की मदद की गई। गिरवरनाथ जन कल्याण ट्रस्ट के माध्यम से कोई भी व्यक्ति किसी भी निर्बल और असहाय की सहायता के लिए अपना योगदान प्रदान कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात करी, बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर बसाने के लिए जिलाधिकारी को अहम निर्देश दिए

Select Language

Advertisement