Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

भिकियासैंण के दल्मोड़ी-बघाड़ मोटर मार्ग पर पिकअप खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चालक गंभीर घायल, चौथे सवार व्यक्ति ने पिकअप खाई में गिरते वक्त लगा दी छलांग, सुरक्षित
अल्मोड़ा। भिकियासैंण तहसील के पटवारी क्षेत्र बाटूला के दल्मोड़ी-बघाड़ मोटर मार्ग पर पिकअप खाई में गिर गई। जिसमें सवार दो महिलाओं की मौत हो गई है और चालक गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह सवा आठ बजे तहसील भिकियासैंण के दल्मोड़ी-बघाड़ सड़क के खौ ढैय्या पर बोलेरो पिकअप यूके 04 सीए 4761अनियत्रिंत होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाल कर तीन लोगों को सड़क तक पहुंचाया। उसके बाद 108 की मदद से सीएचसी लाया गया।
चिकित्सकों ने यशोदा देवी उम्र 65 पत्नी कुंदन सिंह, मोहनी देवी उम्र 40 वर्षीय पत्नी कृपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक कुंवर सिंह उम्र 28 पुत्र लाल सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मृतक और घायल बघाण गांव के रहने वाले हैं।
वाहन में सवार चौथे व्यक्ति जोगा सिंह उम्र 45 वर्ष ने गाड़ी के गिरते ही छ्लांग लगा दी जो सुरक्षित है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों की खरीद पर पंजीकरण शुल्क माफ, कैबिनेट ने 12 अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement