Connect with us

हल्द्वानी

गौला बैराज में आर्मी के रिटायर्ड अफसर की डूबने से मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- आर्मी के रिटायर्ड अफसर की गौला बैराज में संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुची जल पुलिस ने शव को बाहर निकाला। काठगोदाम पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के नवाबी रोड में सेवानिवृत्त कैप्टन नरेश भट्ट अपनी वृद्ध पत्नी के साथ रहते थे। बच्चे उनके साथ नहीं रहते हैं। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे कैप्टन गौला बैराज पहुंचे। जल पुलिस को पता चला कि गौला बैराज में एक शव उतरा रहा है। बैराज के पास सेवानिवृत्त कैप्टन की चप्पल, नकद रुपये, आधार कार्ड और मोबाइल मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैराज के गेट खोलकर पानी छुड़वाया। इसके बाद बैराज से कैप्टन का शव कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement