Connect with us

उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में 19 जुलाई को होगा एक लाख करोड़ निवेश का ग्राउंडिंग समारोह, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में 19 जुलाई को राज्य के औद्योगिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया जाएगा। इस दिन एक लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
प्रदेश सरकार ने दिसंबर 2023 में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) किए थे। अब इनमें से एक लाख करोड़ से अधिक निवेश को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
रुद्रपुर स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियां उद्योग विभाग द्वारा तेज़ी से की जा रही हैं। समारोह में देशभर से प्रमुख निवेशक शामिल होंगे। राज्य में निवेश करने वाले उद्यमियों से फीडबैक लिया जाएगा और उन्हें उद्योग स्थापित करने के लिए हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन दिया जाएगा।
सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने बताया कि 19 जुलाई को होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह समारोह राज्य के औद्योगिक भविष्य को नई दिशा देगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement