Connect with us

हल्द्वानी

गौलापार ने होमगार्ड को वाहन ने कुचला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बाइक से घर चोरगलिया जा रहा था होमगार्ड
हल्द्वानी।
अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड के जवान की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार चोरगलिया निवासी 32 वर्षीय भाष्कर चन्द्र पुत्र दिवान ‌चन्द्र होमगार्ड था। वर्तमान में जिला कार्यालय हल्द्वानी में तैनात था। बताया जाता है कि बीती शाम वह ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था।
कुंवरपुर चौराहे के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे भाष्कर काफी दूर जा छिटका और बुरी तरह घायल हो गया। इस पर आस-पास के लोगों ने उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जाता है कि मृतक का 8 माह का पुत्र है। इधर होमगार्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाष्कर की मौत पर दुःख जताया है। उन्होंने भाष्कर के परिजनों को एक माह का वेतन देने की घोषणा की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement