Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: लाखनमंडी बनेगा ईको विलेज, पांच करोड़ की योजना से मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। ईको पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए वन प्रभाग हल्द्वानी ने नंधौर रेंज के लाखनमंडी क्षेत्र को ईको विलेज के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। यहां स्थित विशाल आम के बगीचे को पर्यटन के लिहाज से आकर्षक बनाया जाएगा। इस परियोजना के लिए विभाग ने शासन को पांच करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव भेजा है।
प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्र को पर्यटकों के लिए एक नए ईको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। योजना के तहत ईको विलेज में रिसेप्शन, ईको हट्स, कॉटेज, कैफेटेरिया, किचन, शौचालय, पेयजल की उचित व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण प्रणाली और प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र का व्यापक सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा ताकि पर्यटक यहां प्राकृतिक सुंदरता का भरपूर आनंद उठा सकें।
परियोजना का एक मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना भी है। ईको विलेज में युवाओं को नेचर गाइड के रूप में प्रशिक्षित कर काम करने का अवसर मिलेगा। इससे नंधौर और चोरगलिया क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में नई राह मिलेगी।
इस योजना के अमल में आने से नंधौर क्षेत्र का पर्यटन मानचित्र पर उभरना तय है और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement