Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी: शिव कावड़ संघ की भव्य वापसी, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत

हल्द्वानी। शिव सेना के शिव कावड़ संघ का एक दल, महंत घासी राम जी व चंदू डीजे के नेतृत्व में 12 जुलाई को हरिद्वार से गंगाजल लेने रवाना हुआ था। रविवार को कावड़ियों की वापसी पर शिव सेना प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया।

हल्द्वानी: शिव कावड़ संघ की भव्य वापसी, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत

कावड़ियों ने सत्यनारायण मंदिर, कालू सिद्ध बाबा मंदिर, पिपलेश्वर महादेव, भैरव मंदिर, देवी मंदिर, श्रीराम मंदिर, गोपेश्वर महादेव सहित गांधी नगर और मंगल पड़ाव के शिवालयों में जलाभिषेक कर यात्रा पूर्ण की।

कालाढूंगी रोड, मीरा मार्ग, पंजाबी सभा, गुरुद्वारा चार साहिबजादे समेत व्यापारिक संगठनों व स्थानीय नागरिकों ने भी कावड़ियों का स्वागत किया। इस अवसर पर रूपेंद्र नागर, पदम पाल, बिट्टू सिंह, प्रमोद आर्या, अभिषेक कश्यप, अक्षय सक्सेना, रोहित कुमार, चौधरी अमरदीप सिंह सहित अनेक शिव सैनिक और श्रद्धालु मौजूद रहे। कावड़ यात्रा भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›