Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: करोड़ों के बकायेदार ठेकेदार धनंजय गिरी की जमीन होगी नीलाम, 20 अगस्त को तहसील परिसर में होगी बोली

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। करोड़ों रुपये के राजस्व बकायेदार सुभाष नगर निवासी ठेकेदार धनंजय गिरी की जमीन की अब नीलामी होगी। परगनाधिकारी एवं असिस्टेंट कलेक्टर प्रथम श्रेणी राहुल शाह की कोर्ट ने भूखंड नीलामी के आदेश जारी कर दिए हैं। नीलामी आगामी 20 अगस्त को सुबह 11 बजे तहसील परिसर में आयोजित की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, ठेकेदार धनंजय गिरी पर दो विभागों का बड़ा बकाया है। राज्य कर विभाग के अनुसार उस पर 28 लाख 52 हजार 63 रुपये और ब्रिडुकल परियोजना प्रबंधक के अनुसार 3 करोड़ 1 लाख 3 हजार रुपये का बकाया है। कुल मिलाकर यह 3 करोड़ 29 लाख 55 हजार 63 रुपये की वसूली का मामला है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी तीनपानी पुल हादसा: ग्राउंड जीरो पर पहुंचे एसएसपी, दिए वैज्ञानिक जांच के निर्देश

परगनाधिकारी राहुल शाह ने बताया कि वसूली के लिए धनंजय गिरी को कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन उन्होंने बकाया जमा नहीं किया। इसके बाद राजस्व वसूली की प्रक्रिया के तहत उनके सुभाष नगर स्थित 0.030 हेक्टेयर भूमि को नीलाम करने का निर्णय लिया गया है।

उक्त भूखंड राजस्व अभिलेखों में धनंजय गिरी के नाम दर्ज है, जिसका मूल्यांकन 28 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से किया गया है। भूमि का कुल मूल्य 84 लाख 37 हजार 800 रुपये आंका गया है। यह नीलामी उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम की धारा 284 के अंतर्गत की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो: कार में कथावाचक भास्कराचार्य और प्रेमिका रंगे हाथ पकड़े गए, पत्नी को पति ने दी साथ रहने की 'मंजूरी'!

परगनाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय तक धनराशि जमा नहीं की जाती, तो भूमि की नीलामी की प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी। इस निर्णय से प्रशासन ने बकायेदारों को कड़ा संदेश दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement