Report by : कालू वर्मा
Published at :
ऑनलाइन क्रिकेट में 1 करोड़ 35 लाख जीतने की “खुशी” ने पहुंचाया हवालात

पुलिस से भी उलझा, बोला मुख्यमंत्री धामी का भाई हूँ, सस्पेंड करवा दूँगा

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक युवक ने आनलाइन क्रिकेट में एक करोड़ 35 लाख जीते हैं। टैक्स कटने के बाद 95 लाख उसके खाते में ट्रांसफर हुए तो उसकी खुशी का ठिकाना न रहा। जश्न में शराब पीकर हंगामा कर दिया और पुलिस पहुंची तो खुद को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाई बताते हुए सस्पेंड करने की धमकी देने लगा। पुलिस ने युवक को हवालात की हवा खिलाकर रुपये जीत की खुमारी उतार दी।
पुलिस के मुताबिक महेश सिंह धामी सिडकुल के डिफेंस कॉलोनी नवोदय नगर रोशनाबाद में रहता है। उसने ड्रीम इलेवन आनलाइन क्रिकेट मैच में एक करोड़ 35 लाख रुपये जीते हैं। इसी खुशी में जमकर शराब पी रहा है। बीती रात उसका शराब का नशा पुलिस ने निकाल दिया। पीकर हंगामे करने की पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली। पुलिस उसे पकड़ने गई। पुलिस को सस्पेंड करने की धमकी देने लगा। बोला मुख्यमंत्री का वह भाई है। सिडकुल थाना प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि शांतिभंग में आरोपी का चालान कर दिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›