Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार कांवड़ मेला 2025: 11 से 23 जुलाई तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों पर रहेगा सख्त प्रतिबंध

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। श्रावण मास में हरिद्वार में आयोजित होने वाले विशाल कांवड़ मेले के लिए इस बार 11 जुलाई से 23 जुलाई तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। मेले के दौरान सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने कई अहम निर्णय लिए हैं।

11 से 17 जुलाई तक हर दिन रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक केवल चार घंटे के लिए ही भारी वाहनों को हरिद्वार हाईवे पर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, जबकि बाकी समय एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। वहीं 18 से 23 जुलाई तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बेजुबानों पर अत्याचार रोकने और पानी की व्यवस्था हेतु वार्ड पार्षद को सौंपा ज्ञापन

हरकी पैड़ी क्षेत्र को “जीरो जोन” घोषित किया गया है, जहां वाहनों का आवागमन पूरी तरह वर्जित रहेगा। साथ ही चारधाम यात्रा के लिए भी अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। चारधाम जाने वाले वाहनों को हरिद्वार नहीं लाया जाएगा।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि इस बार मेले में छह करोड़ से अधिक कांवड़ियों के आने की संभावना है। पिछले वर्ष यह संख्या 4.5 करोड़ थी। भीड़ को संभालने के लिए 2,981 पुलिसकर्मी, पीएसी की 15 कंपनियां, केंद्रीय अर्धसैनिक बल की 18 कंपनियां और जल बचाव दल की एक कंपनी तैनात की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरकी पैड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, चौकी प्रभारी संजीत कंडारी की अगुवाई में अभियान

आसपास के शहरों और राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है ताकि मेला शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement