Connect with us

मौसम

गर्मी रुलाने लगी, उत्तराखंड में 38 डिग्री पहुंचा पारा, जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दिल्ली का तापमान 40 डिग्री पार हुआ, सामान्य से अधिक तापमान होने से गर्मी का कहर
हल्द्वानी। इस साल गर्मी रुलायेगी। दिल्ली का तापमान 40 तो उत्तराखंड में 38 डिग्री पार होने लगा है। पहाड़ों में जंगलों में आग धधकने लगे है। जिससे तापमान बढ़ने लगा है।
शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और उत्तराखंड के हरिद्वार, उधमसिंह नगर में 38 डिग्री रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में सामान्य से 3 डिग्री तापमान अधिक है।गर्मी बढ़ने से उत्तराखंड में जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। बीते 24 घंटे में 7.3 हेक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़ चुके हैं। गढ़वाल के मुकाबले कुमाऊं के जंगलों में ज्यादा आग की घटनाएं हो रही हैं। पिछले माह बारिश के बाद जंगलों में आग लगने की घटनाएं बंद हो गई थीं। लेकिन फिर घटनाएं बढ़ी हैं।

Select Language

Advertisement