Report by : CWN Desk
Published at :
नेपाल से आए हिंदू श्रद्धालुओं ने संत समाज के सानिध्य में कराया उपनयन संस्कार

हरिद्वार- युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि नेपाल के श्रद्धालुओं के हरिद्वार आकर संतों के सानिध्य में उपनयन संस्कार संपन्न कराने से भारत और नेपाल के संबंध और मजबूत होंगे। यह बात कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कही। नेपाल के काठमांडू से आए हिंदू श्रद्धालुओं ने श्री गरीबदासीय आश्रम में संत समाज के सानिध्य में तीन बालकों का उपनयन संस्कार संपन्न कराया। स्वामी रविदेव शास्त्री ने बालकों के उपनयन संस्कार के बाद उन्हें दीक्षा प्रदान की। आलोक गौतम, सचिन पौड़े व अश्विन शर्मा तीनों बालकों को आशीर्वाद देते हुए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अध्यात्म की नगरी हरिद्वार के गंगा तट पर संतों के सानिध्य में किए जाने वाले धार्मिक संस्कार विशेष फलदाई होते हैं। बाबा हठयोगी, स्वामी ऋषिश्वरानंद और स्वामी प्रबोधानंद महाराज ने बालकों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उपनयन संस्कार ईश्वरीय ज्ञान के अधिग्रहण और ब्रह्मचर्य के रूप में एक नए और अनुशासित जीवन की शुरुआत का प्रतीक है। स्वामी हरिहरानंद ने बताया कि बालकों के पिता ने ब्रह्मलीन गुरूदेव स्वामी डा.श्यामसुंदर दास शास्त्री महाराज से दीक्षा प्राप्त की थी और पूज्य गुरूदेव की प्रेरणा से अपने बालकों का उपनयन संस्कार संपन्न कराया। इ ससे भारत और नेपाल के रिश्तों में और मजबूती आएगी। इस अवसर पर बाबा हठयोगी, महंत रूपेंद्र प्रकाश, स्वामी ऋषिश्वरानन्द, स्वामी आदियोगी, महंत कपिल मुनि, स्वामी ऋषिरामकृष्ण, स्वामी शिवानंद भारती, सतपाल ब्रह्मचारी, महंत दामोदर दास, स्वामी हरिहरानंद, महंत दिनेश दास, स्वामी कृष्णदेव, महंत गोविंददास, स्वामी भगवत स्वरूप, स्वामी ज्ञानानंद, महंत श्याम प्रकाश, महंत जमनादास, स्वामी परमानंद, महंत निर्मल दास सहित सभी तेरह अखाड़ों के संतों ने बालकों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन पदम प्रकाश सुवेदी ने किया। इस दौरान थानेश्वर पौड़े, लीलाधर पौड़े, सुरेश पौड़े, धनमाया, भगवती, गौमा, लक्ष्मण थापा, विष्णु थापा, गुलबहादुर थापा, विजय शर्मा, रेखा, कमला, विनायक शर्मा, वरदान शर्मा, डा.रमेशचंद शर्मा, डा.हरिगोपाल शास्त्री आदि मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›