Report by : CWN Desk
Published at :
पत्नी के बाद पति ने खाया जहर, पति की मौत,पत्नी से काफी लगाव था

हल्द्वानी- अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने जहर खा लिया। परिजनों द्वारा उसे गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। पत्नी के जहर खाने से तनाव में आए पति ने भी जहर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। तो वही पत्नी मौत और जिंदगी से जूझ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमताल ब्लॉक के भाकर गांव निवासी 37 वर्षीय भुवन पलड़िया की पत्नी रंजना ने बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया था। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे एसटीएच लेकर आए। वह एसटीएच में आईसीयू में भर्ती है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि इस घटना से भुवन काफी तनाव में था। वह बार-बार यही कहता था मैं अब लोगों को क्या मुंह दिखाऊंगा वह अपनी पत्नी से काफी प्यार करता था। भुवन अपनी पत्नी के उपचार के लिए हल्द्वानी में ही था। बृहस्पतिवार को भुवन मोतीनगर में बेसुध अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच भुवन को उपचार के लिए एसटीएच लेकर आई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›