Report by : CWN Desk
Published at :
नई दिल्ली। प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड को लेकर घिरे अतीक अहमद और उनकी पत्नी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मायावती ने कहा है कि यदि अतीक अहमद और उनका परिवार का कोई सदस्य उमेश पाल हत्याकांड का दोषी पाया जाता है तो अतीक की पत्नी शाइस्ता को बीएसपी से निष्काषित किया जाएगा। शाइस्ता ने इसी साल जनवरी में बीएसपी की सदस्यता ग्रहण की है। बीएसपी प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर कहा कि प्रयागराज में राजू पाल की वर्षों पहले हुई हत्या के मुकदमे का अहम गवाह अधिवक्ता उमेश पाल व उनके गनर की हत्या के मामले में अतीक अहमद के लड़के एवं उनकी पत्नी के ऊपर एफआईआर दर्ज किये जाने की भी सूचना प्रकाशित हुई है।