Connect with us

देहरादून

देहरादून में युवती के मुंह मे पिस्टल की नली डाली, तीन बार दबाया ट्रिगर, नहीं हुआ फायर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एकतरफा प्यार में मनचले का दुस्साहस, पब्लिक ने पकड़कर मनचले की पिटाई की
देहरादून। एकतरफा प्यार में पागल मनचले ने पटेलनगर स्थित एक विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली युवती की हत्या करने की कोशिश की। युवती को पहले सड़क पर गिराया और फिर उसके मुंह में पिस्टल की नाल डालकर तीन बार फायरिंग का प्रयास किया। मगर, तीनों बार पिस्टल से गोली नहीं चली। दुकानदारों ने मौके पर आकर उससे पिस्टल छीनी और युवती को बचाया। इसके बाद कुछ लोगों ने युवक को पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
वारदात शाम करीब छह बजे की है। सहारनपुर रोड पर गुलाटी स्वीट शॉप से पहले बॉबी किचन के पास एक युवती रेस्टोरेंट के बाहर स्टूल पर बैठी हुई थी। वो वहां से उठकर स्कूटर लेकर जाने लगी। स्कूटर पर बैठी तो सड़क की दूसरी तरफ से एक युवक आया। उसने युवती के बाल खींचकर उसे सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद वह युवती के ऊपर बैठ गया और जेब से पिस्टल निकालकर इसकी नाल युवती के मुंह में डाल दी। आरोपी ने एक के बाद एक तीन बार कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। इतनी देर में दुकानदारों ने हिम्मत जुटाई और उसे पकड़ लिया। उसके हाथ से पिस्टल छीन ली। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे पीट दिया। बाजार चौकी इंचार्ज सनोज कुमार टीम संग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को बेहोशी की हालत में दून अस्पताल में भर्ती करवा दिया। आरोपी की पहचान कमलजीत सिंह निवासी सोंधिया खगरिया बिहार के रूप में हुई। बताया जा रहा है आरोपी रेलवे में नौकरी करता है। वहीं युवती मुजफ्फरपुर बिहार की है। पहले दोनों साथ एक संस्थान में पढ़ते थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement