Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके-ससुरालियों में विवाद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

10 माह पहले हुई थी शादी, कमरे में मिली अचेत हालत में

हल्द्वानी। फूलचौड़ में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता की मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद हो गया।
जानकारी के अनुसार पंचशील कॉलानी निवासी वंदना 25 साल का विवाह 10 माह पहले हुआ था। रविवार विवाहिता की सास होली खेलने चली गई थी। जबकि वह घर के अन्य सदस्यों के साथ कामकाज में लगी हुई थी। कुछ देर बाद घर की दूसरी मंजिल में बेसुध अवस्था में मिली।।आनन-फानन में परिजन उसे एसटीएच में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होना था। नवविवाहिता के ससुराल और मायके वाले मोर्चरी पहुंचे हुए थे। तभी दोनों पक्षों में हंगामा हो गया। दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। पुलिस के आने के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया। मेडिकल चौकी प्रभारी हरिराम का कहना है कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-रामनगर स्टेट मार्ग कालाढूंगी के चकलुवा के पास पुलिया और सड़क क्षतिग्रस्त, वाहनों का आवागमन ठप

Select Language

Advertisement