Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में चावल व्यापारी ने पत्नी की गला रेतकर हत्या की, फरार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ढाई साल पहले मृतका से की थी व्यापारी ने दूसरी शादी

हल्द्वानी। वनभूलपुरा में चावल व्यापारी ने अपनी दूसरी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। महिला ने ढाई साल पहले चार बच्चों को छोड़ आरोपी से दूसरी शादी की थी।
गोपाल मंदिर वनभूलपुरा के पास रहने वाला यूनुस पुत्र बेरा मलिक चावल का थोक व्यापारी है। जानकारी के मुताबिक, यूनुस पहले से शादीशुदा था। ढाई साल पहले उसने बिहार के बेतिया की रहने वाली 40 साल की सीमा से शादी कर ली थी। सीमा ने पहले पति शाहदब पुत्र नजाकत हुसैन निवासी लाइन नम्बर 18 वनभूलपुरा को तलाक देकर यूनुस के साथ शादी की थी। सीमा के चार बच्चे थे, जो दादा-दादी के साथ रहते थे।
बीते छह माह से यूनुस और सीमा इंद्रानगर, छोटी रोड के पास किराए के कमरे में रहते थे। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। शनिवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि यूनुस ने सब्जी काटने वाले चाकू से सीमा का गला रेत दिया। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया है। आरोपी की धरपकड़ को पुलिस टीमें लगाई गई हैं। हत्या के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement