Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अवसाद से पीड़ित था युवक, कमलुवागांजा क्षेत्र की घटना
हल्द्वानी। मुखानी थाना अंतर्गत कमलुवागांजा में 30 वर्षीय युवक ने मां की साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। युवक अवसाद से ग्रसित था।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी कमलुवागांजा विशेष टाउनशिप निवासी 30 वर्षीय कुंदन सिंह अधिकारी पुत्र मोहन सिंह अधिकारी बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घरवालों के साथ किसी कार्य में व्यस्त था। मगर इसके बाद वह घर की दूसरी मंजिल पर गया और कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली। बहुत देर तक वह आया नहीं तो घरवालों को टेंशन हुई।
ऐसे में परिजन जब कमरे में पहुंचे तो साड़ी के फंदे से कुंदन को लटका देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया तो पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जिसके बाद गुरुवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement