Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार। गऊ घाटचौक पर एक श्रृद्धालु की स्नान के दौरान मौत हो गई। यात्री को घाट पर बेसुध पड़े देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अनुमान लगाया जा रहा कि स्नान के दौरान हार्टअटैक से यात्री की मौत हुई है।जिसके बाद शव को जिला अस्पताल भिजवाया गया है।
हरकीपैड़ी चौकी प्रभारी संजीव चौहान ने बताया कि यात्री के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान की जा सके। फिलहाल आसपास होटल धर्मशालाओं में यात्री के बारे में जानकारी जुटा कर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।