Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, हेमकुंड साहिब से लौट रहे दो सिख तीर्थयात्रियों की मौत

हल्द्वानी। कालाढूंगी में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। नैनीताल तिराहे पर चेकिंग के लिए सड़क पर लगी पुलिस बैरिकेडिंग से उसकी बाइक टकरा गई, जिससे युवक को सिर में गंभीर चोट आई।

मृतक की पहचान 32 वर्षीय नीरज अधिकारी पुत्र हीरा सिंह अधिकारी निवासी डाक बंगला वार्ड-1, कालाढूंगी के रूप में हुई है। नीरज कालाढूंगी में कार वॉशिंग सेंटर चलाते थे। रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे कि नैनीताल तिराहे पर हादसे का शिकार हो गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नीरज मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। पास में मौजूद पुलिस कर्मियों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नीरज अपने परिवार का इकलौता बेटा था। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›