Connect with us

हरिद्वार

रुड़की में ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार दम्पती और उनकी तीन साल की बेटी को कुचला, तीनों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। रुड़की में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार दम्पती और उनकी तीन साल की बेटी को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बच्ची को हल्की चोटें आई हैं।
पुलिस के अनुसार, रुड़की के पुहाना निवासी सोनू उर्फ इरशाद अपनी पत्नी नाजमा के साथ पुरकाजी से घर लौट रहा था। उनके साथ उनकी दो बच्चियां भी थीं। जैसे ही वह झबरेड़ा के पास पहुंचे तो सामने से आ रही है ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे सोनू, नाजमा और एक बच्ची की मौके पर जान चली गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया।
उधर, सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिवारजन व ग्रामीण सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएचओ झबरेड़ा धर्मेंद्र राठी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। पंचनामा भरकर शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement