Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

रुद्रप्रयाग खांकरा में कार 300 मीटर खाई में गिरी, मां-बेटी की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चालक लघुशंका करने उतरा और हैंड ब्रेक लगाना भूल गया, ढलान में कार लुढकर खाई में जा गिरी
रुद्रप्रयाग।
27 जून 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि खांकरा में एक कार लगभग 300 मीटर खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट रतूड़ा से SDRF टीम ASI शेखर चंद्र जोशी के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन आल्टो k10 (UK13 6341) में तीन लोग सवार थे जो देहरादून की तरफ आ रहे थे। खांकरा में वाहन चालक महेंद्र सिंह रावत लघुशंका हेतु बाहर निकला व हैंड ब्रेक लगाना भूल गया। हैंड ब्रेक न लगे होने व ढाल पर गाड़ी खड़े होने की वजह से वाहन अनियन्त्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
उक्त वाहन में सवार दोनों महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम द्वारा DDRF व स्थानीय बचाव दल के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए गहरी खाई से दोनों महिलाओं के शवों को मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक महिलाओं का विवरण:-

यह भी पढ़ें 👉  रिहायशी क्षेत्र में गुलदार की दस्तक से क्षेत्रवासियों में भय का माहौल, कैमरे में गुलदार टहलता कैद हुआ

1. लक्ष्मी देवी, उम्र -45 वर्ष, अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग
2. कमला देवी उम्र-60 वर्ष, नारायणकोटि, रुद्रप्रयाग
उपरोक्त दोनों महिलाएं मां-बेटी थी।

*रेस्क्यू टीम का विवरण:-*
1. ASI शेखर चंद्र जोशी
2. HC प्रेम सिंह
3. आरक्षी सुभाष चंद्र
4. आरक्षी कैलाश परगई
5. उपनल चालक विमल रावत

Select Language

Advertisement