Report by : CWN Desk
Published at :
रुद्रपुर में पत्नी ने गेस्ट हाउस में पति को प्रेमिका के साथ पकड़ा

जमकर हंगामा, पुलिस ने दंपती और कथित प्रेमिका का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया
रुद्रपुर।
एक युवक को गेस्ट हाउस में कथित प्रेमिका के साथ पत्नी ने पकड़ लिया और जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक व युवती को चौकी ले गई। लेकिन महिला ने पति पर कानूनी कार्यवाही से इन्कार कर दिया और उसे अपने साथ ले गई। मामले में दंपती और कथित प्रेमिका का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर जुर्माना वसूला गया है।
जानकारी के अनुसार जिले की सीमा से लगे यूपी के एक गांव के रहने वाले युवक का दिल्ली की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। एक हफ्ते से अधिक समय से युवक अपने घर नहीं जा रहा था। इसके बाद से पत्नी और परिजन उसकी खोजबीन में लगेे थे। शनिवार रात पत्नी को सूचना मिली कि पति एक गेस्ट हाउस में रह रहा था। महिला परिजनों के साथ बाजार चौकी क्षेत्र स्थित गेस्ट हाउस पहुंची तो वहां युवक के साथ एक युवती मिली। युवती को देख पर महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। शोर शराबा होने पर गेस्ट हाउस के आसपास रहने वाले लोग भी एकत्र हो गए। सूचना पर बाजार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती को चौकी ले गई। एसएचओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही थी तो महिला ने इन्कार कर दिया। इस पर युवक को हिदायत देकर छोड़ दिया गया और युवती को उसके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›