Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड में बारिश का कहर, 12 साल की बच्ची समेत 4 की मौत

डोईवाला में घर में घुसे पानी में डूबी मासूम तो खटीमा में नाले में बह गए मॉर्निंग वॉकर
हल्द्वानी
। उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है। गुरुवार को अलग-अलग घटनाओं में किशोर समेत चार की मौत हो गई।
खटीमा के खेतलसंडा मुस्ताजर निवासी 58 वर्षीय इंद्र सिंह बुधवार सुबह सात बजे मॉर्निंग वॉक के लिए सनिया नाले के किनारे मैदान में गए थे। नाले में बहने से उनकी मौत हुई। कालाढूंगी में गुरुवार दोपहर पूरनपुर चकलवा निवासी नितिन तिवारी अपने चचेरे भाई पंकज तिवारी के साथ मंदिर में जा रहे थे। बौर नदी पार करते समय दोनों बह गए। बीट वॉचरों ने पंकज को बचा लिया। करीब ढाई घंटे बाद घटनास्थल से आठ सौ मीटर दूर नितिन का शव बरामद हुआ। डोईवाला में घर में घुसे पानी में डूबने से बच्ची की मौत हो गई। वहीं ऋषिकेश में दीवार ढहने से साधु की जान चली गई।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›