Report by : CWN Desk
Published at :
हरिद्वार में होटल हादसा: आग में झुलसकर युवक की दर्दनाक मौत

चंपावत। टनकपुर नगर के एक होटल के कमरे में बरेली में तैनात आईटीबीपी कांस्टेबल विनोद कुमार (36) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मृतक के परिजनों व परिचितों में कोहराम मच गया। मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के बिसाड़ गांव निवासी विनोद कुमार आईटीबीपी की तीन बटालियन सी कंपनी में तैनात थे। वह अवकाश पर अपने परिवार के पास चंपावत जा रहे थे।

कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात करीब दो बजे सूचना मिली कि नगर होटल के एक कमरे में एक व्यक्ति फंदे से लटका है। एसआई पूरन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

मृतक विनोद कुमार बृहस्पतिवार को ही बरेली से छुट्टी लेकर घर के लिए निकले थे। शाम को वह टनकपुर पहुंचे और होटल में ठहरे। शुक्रवार सुबह उन्हें एक रिश्तेदार के साथ चंपावत जाना था, लेकिन रात में यह दर्दनाक घटना हो गई। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। उनकी पत्नी गुंजन चंपावत में किराये के मकान में छह वर्षीय पुत्र काव्यांश और सात माह की पुत्री यश्वनी के साथ रहती हैं। वहीं माता मुन्नी देवी, पिता दिवानी राम और भाई अनिल गांव बिसाड़ (पिथौरागढ़) में रहते हैं।

कंपनी कमांडर धनंजय झा ने बताया कि जवान का पार्थिव शरीर आईटीबीपी वाहन से पैतृक गांव ले जाया जा रहा है। फिलहाल सड़क खुलने का इंतजार है। कोतवाल रावत ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›