Report by : CWN Desk
Published at :
कनक टपरानिया बनीं हरिद्वार डिस्ट्रिक्ट आइकन

हरिद्वार। 19 वर्ष से कम आयु की उत्तराखण्ड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान कनक टपरानिया को जिला निर्वाचन अधिकारी, हरिद्वार तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड (देहरादून) के निर्देशों के अनुपालन में जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) द्वारा लोकसभा ‘सामान्य निर्वाचन-2024’ के लिये ‘डिस्ट्रिक्ट आइकन’ नियुक्त किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) से कनक को प्राप्त एक नियुक्ति पत्र के अनुसार ‘डिस्ट्रिक्ट आइकन’ के रूप में उनका उत्तरायित्व आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के सफल संपादनार्थ जनपद के अन्तर्गत
मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करने तथा मतदाता जागरूकता गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार करना होगा। उल्लेखनीय है, कि विगत सितम्बर माह में ही कनक को 19 वर्ष से कम आयु की उत्तराखण्ड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान नियुक्त किया गया था तथा उनकी कप्तानी में उत्तराखण्ड की टीम तीन मुकाबले जीत भी चुकी है।
कनक टपरानिया लम्बी दूरी (दस हजार मीटर, मैराथन व हाफ मैराथन धाविका रहीं, खेल प्रशिक्षक श्रीमती कविता राणा तथा राष्ट्रीय स्तर के एथलीट तथा क्रिकेट खिलाड़ी रहे भूपेश कुमार फौजी की पुत्री हैं।विदित हो कि कनक के दोनों भाई – अनन्त और विराट भी क्रिकेट ही खेलते हैं। कनक ने शिक्षा विभाग को एक पत्र लिख कर स्वयं को ‘डिस्ट्रिक्ट आइकन’ बनाए जाने पर अपने और अपने परिवार की खुशी जाहिर की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›