Connect with us

हरिद्वार

रुड़की में कांवड़ियों का उपद्रव: तीन जगहों पर हंगामा, वाहनों में तोड़फोड़ की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुड़की में कांवड़ियों का उपद्रव: कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही तीन जगहों पर हंगामा, पुलिस अलर्ट
रुड़की। कांवड़ यात्रा की औपचारिक शुरुआत से पहले ही गुरुवार शाम को तीन अलग-अलग स्थानों पर कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। शाम छह बजे से रात नौ बजे तक हुई घटनाओं में कांवड़ियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की और सड़कों पर जाम लगा दिया, जिससे दहशत का माहौल बन गया।
पहला मामला कोर कॉलेज के पास सामने आया, जहां एक कांवड़िये को वाहन की टक्कर लगने पर उसके साथियों ने सड़क पर हंगामा कर दिया। पुलिस ने काफी प्रयासों के बाद स्थिति को शांत किया। कुछ ही देर बाद पतंजलि के पास कांवड़ खंडित करने का आरोप लगाकर कांवड़ियों ने एक कार में तोड़फोड़ की और जमकर हंगामा किया।
तीसरी घटना दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर बेलड़ी गांव के पास हुई, जहां एक कांवड़िये ने कार चालक पर टक्कर मारने और कांवड़ तोड़ने का आरोप लगाते हुए सड़क पर विरोध शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में कांवड़िये एकत्र हो गए और वाहनों में तोड़फोड़ करने लगे। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों पर आरोपी कार चालक को भगाने का भी आरोप लगाया।
तीनों मामलों में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि संबंधित मामलों में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर और सतर्क हो गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement