Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित महेंद्र भट्ट ने शपथ ग्रहण की

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई
देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई।
शपथ लेने के बाद भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और समस्त केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह उच्च सदन में देवभूमि की मजबूत आवाज बनकर केंद्र से आती विकास की धारा की गति को तीव्र करने का प्रयास करेंगे।
महेंद्र भट्ट ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह पार्टी नेतृत्व व कार्यकर्ताओं की उम्मीदों एवं प्रदेश की जनता के सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की विकास की योजनाओं को मैदान से लेकर पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे।
महेंद्र भट्ट ने कहा कि देवभूमि वासियों की विकास के प्रति आकांक्षा को देश के उच्च सदन में स्वर देकर उसे साकार कराने का काम करेंगे। केंद्र सरकार के विकास कार्यों को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में राज्य में आगे बढ़ाने का काम करेंगे। साथ ही केंद्र के विभिन्न विभागों से समन्वय बनाकर विकास योजनाओं को क्षेत्र में लाने वाले पूर्व राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी की नीति को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›