Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए मेरिट जारी, आज से काउंसलिंग, 17 से प्रवेश प्रक्रिया

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु सोमवार को मेरिट सूची जारी कर दी गई। सामान्य श्रेणी में बीए व बीएससी गणित का कट ऑफ 67 फीसदी, बीकॉम का 62.67 और बीएससी बायोलॉजी का 64.8 फीसदी रहा। कुल 6255 सीटों के सापेक्ष 6017 छात्रों ने आवेदन किया, जिनमें से पहले चरण की मेरिट में 3142 छात्र-छात्राओं को स्थान मिला है।

आरक्षित श्रेणियों में कट ऑफ अलग-अलग रहा। बीए पाठ्यक्रम में ईडब्ल्यूएस का कट ऑफ 54, ओबीसी 52.2, एससी 53 और एसटी 43.8 फीसदी रहा। बीएससी गणित में ईडब्ल्यूएस 53.6, ओबीसी 56.6, एससी 50.8 और एसटी 53.2 फीसदी रही। वहीं, बीकॉम में ईडब्ल्यूएस 49.6, ओबीसी व एसटी 46 और एससी का कट ऑफ 43 फीसदी रहा। बीएससी बायोलॉजी में ईडब्ल्यूएस 59.6, ओबीसी 44, एससी 51.8 और एसटी 56.8 प्रतिशत रहा।

कॉलेज में आज 15 जुलाई से काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें छात्रों को पाठ्यक्रम संबंधी जानकारी दी जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया 17 जुलाई सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी। महिला डिग्री कॉलेज में भी इसी तिथि से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसकी मेरिट सूची सोमवार देर शाम वेबसाइट पर जारी की गई।

इधर, गौलापार डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए 360 सीटों पर केवल 181 छात्रों ने ही समर्थ पोर्टल पर आवेदन किया है। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में मंगलवार को बैठक की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›