Connect with us

देहरादून

दूध सप्लाई करने वाले लोडर से टकराने से हुई थी मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व फौजी और महिला की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लोडर की एक साइड की लाइट हुई थी खराब, टक्कर लगने से मौत होने पर रिटायर फौजी को खींच कर गूल में गिराया 
देहरादून। चाय बागान में पूर्व फौजी और महिला की मौत दूध सप्लाई वाहन (मिनी लोडर) की टक्कर से हुई थी। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर वाहन बरामद कर लिया है। जिस वाहन से टक्कर लगी, उसकी बांयी ओर की लाइट खराब थी। इसी ओर फौजी और महिला पैदल जा रहे थे।
एसएसपी अजय सिंह ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। बताया कि अंबीवाला निवासी पूर्व फौजी संदीप मोहन धस्माना (40) पुत्र मदन मोहन धस्माना और हेमलता (38) पत्नी सुनील कुमार निवासी पितांबरपुर के शव बीते रविवार सुबह चाय बागान इलाके में दरू चौक के पास सिंचाई गूल में एक साथ पड़े मिले थे। दोनों के शरीर पर चोट का कोई खास निशान नहीं था। महिला की ठोड़ी पर छोटा सा कट था। शवों का डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में सामने आया कि दोनों की मौत अंदरूनी चोटों के कारण हुई है। जो किसी भारी चीज से तेजी टकराने के कारण संभव है। संदीप मोहन मॉर्निंग वॉक और महिला एक घर में खाना बनाने के लिए घर से निकलीं थी। इस दौरान वाहन ने उन्हें चपेट में लिया।
पुलिस ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरे चेक किए। सुबह इस मार्ग से गुजरने वाले 200 लोगों से भी पूछताछ की। मौके पर एक वाहन की लाइट का पार्ट मिला था। उसके जरिए भी वाहन की तलाश शुरू की गई। इस दौरान दूध सप्लाई करने वाले एक छोटे लोडर वाहन को पकड़ा गया। जिसे शाहरुख (23) निवासी, रसूलपुर बेहट रोड जिला सहारनपुर चलाता है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया। बकौल, एसएसपी आरोपी सुबह करीब साढ़े पांच बजे दरू चौक से परवल मार्ग की आ रहा था। इस दौरान दोनों उसके वाहन से टकरा गए थे।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी के वाहन की बांयी ओर की लाइट खराब थी। सुबह के वक्त धुंध भी थी। लाइट बंद होने से आगे वह ठीक से नहीं देख पा रहा था। दोनों उसकी गाड़ी टकराए तो महिला छिटककर सिंचाई गूल में जा गिरी। जबकि, पूर्व फौजी सड़क किनारे गिरे। आरोपी ने पकड़े जाने के डर से पूर्व फौजी संदीप का पैर खींचकर उन्हें भी सिंचाई गूल में गिराया। इसके बाद आरोपी आगे चलाया। अगर आरोपी के वाहन की बांयी साइड की लाइट काम कर रही होती तो उसे पैदल जा रहे दोनों व्यक्ति दिख जाते, संभवतया हादसा नहीं होता। खुलासा करने वाली टीम में एसओ वसंत विहार महादेव उनियाल, एसएसआई कमल सिंह रावत, एसआई अजय रावत, एसओजी टीम से लोकेंद्र बहुगुणा शामिल रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement