Connect with us

हल्द्वानी

नाबालिग को स्कूटी देना पड़ा भारी, युवती पर मुकदमा दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार सख्ती बरत रही है, लेकिन लोग अब भी लापरवाही बरत रहे हैं। बुधवार को काठगोदाम क्षेत्र में ट्रैफिक नियम तोड़ने का ऐसा ही मामला सामने आया, जहां एक नाबालिग को स्कूटी चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने किशोर को रोककर पूछताछ की, तो पता चला कि वह स्कूटी अपनी दोस्त की बहन से मांगकर लाया था।

यह भी पढ़ें 👉  छोटी जोत के किसानों को रेरा से मुक्त रखने की मांग

किशोर की उम्र महज 15 साल है और वह अपने दो दोस्तों के साथ स्कूटी चला रहा था। पुलिस ने तत्काल वाहन को सीज कर दिया और नाबालिग को स्कूटी देने वाली युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि नाबालिग को वाहन चलाना कानूनन प्रतिबंधित है। यदि ऐसा कोई भी किशोर वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो वाहन मालिक पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। ऐसे मामलों में सजा के साथ भारी जुर्माने का भी प्रावधान है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि वे अपने बच्चों और नाबालिगों को वाहन न चलाने दें, ताकि सड़क हादसों से बचा जा सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement