Connect with us

हरिद्वार

माँ-बेटी जिम संचालक को कर रही थी ब्लैक मेल, आखिरकार “फंस” गई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार, जिम संचालक से ऐंठ रही था पांच लाख

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में जिम संचालक को मां-बेटी की ओर से ब्लैक मेल करने का मामला सामने आया है। जिम संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक विवेक का कनखल जगजीतपुर के राजा गार्डन इलाके में जिम है। कुछ समय पहले पीड़ित के जिम पर तान्या शर्मा नामक लड़की आई। आरोप है कि तान्या जिम संचालक के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने लगी। जिम संचालक से शादी करने का दबाव डाल रही थी। जिन संचालक ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया तो आरोपी लड़की ने अपनी मां के साथ मिलकर जिम संचालक को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। जिम संचालक विवेक से 5 लाख रुपये की मांग की गई। परेशान होकर जिम संचालक बुधवार शाम थानाध्यक्ष कनखल के पास पहुंचा। उसने अपनी आपबीती पुलिस को बताई।

यह भी पढ़ें 👉  अपर जिलाधिकारी ने जनता दरबार लगा समस्याओं का निस्तारण किया

विवेक ने पुलिस को तान्या की चैटिंग दिखाई। जिसमें लड़की और उसकी मां उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे। आरोप है कि मां बेटी पहले भी कई लोगों को इसी तरह जाल में फंसाकर पैसा ऐंठ चुकी हैं। थानाध्यक्ष कनखल नरेश राठौर ने बताया कि इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर मां बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement