Connect with us

हल्द्वानी

मंडी आढ़ती एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष की हृदय गति रुकने से मृत्यु , परिवार व मंडी व्यापारियों में शोक की लहर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बीते देर रात तक गणेश महोत्सव में नृत्य में मगन थे, सुबह हो गया हार्ट अटैक

हल्द्वानी- आलू फल आढती एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष प्रेम मदान का मंडी स्थित अपनी आढ़त के कार्यालय पर हार्ट अटैक होने से मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना पर परिजनों सहित व्यापारियों में शोक की लहर फैल गई। प्रेम मदन कल देर रात तक गणेश उत्सव में प्रतिभाग कर रहे थे । आज सुबह मंडी में अपनी आढ़त आने के बाद कामकाज करने लगे। उनके कर्मचारी के बताया कि थकान महसूस होने पर वो अपने कार्यालय में आराम करने चले गए। कर्मचारी ने जब उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि थोड़ी परेशानी हो रही है इस पर उनका कर्मचारी सीधे घर चला गया और उनके घर में जाकर पत्नी को जानकारी दी।
पत्नी के मंडी पहुंचने पर जब उनमें हलचल नहीं हुई तो आरती उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्वर्गीय प्रेम मदान विगत रात्रि गणेशा उत्सव में उत्साह पुर्वक थिरक रहे थे। सुबह हार्ट अटैक से प्रेम मदन की मृत्यु से परिवार सहित पूरे मंडी कारोबारियों में शोक की लहर छा गई। मंडी कारोबारी उन्होंने प्यार से प्रेम चाचा के नाम से पुकारते थे उनके खुश मिजाज अंदाज से लोग काफी खुश रहते थे।
आलू फल आढती एसोसिएशन द्वारा इस दुःखद घटना पर शोक व्यक्त किया गया। शोक व्यक्त करने वालो में आलू फल आढती एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश जोशी ,जीवन कार्की,उर्वा दत जोशी,प्रभात गर्ग,दीपक पाठक,दुर्गा दत्त तिवारी,जीवन सती,राजीव तिवारी,हरीश दुर्ग पाल,योगेश कांडपाल,विकास ढैला,आशु ढैला,जगदीश बिनवाल,चंदन लोदियल, सुभाष जोशी,कृपाल मेहरा आदि उपस्थित थे

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement