Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :

‘एक साल नई मिसाल’ कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘जन सेवा’ थीम पर आयोजित होगा शिविर: सीडीओ

भीमताल/नैनीताल- जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने विकास भवन सभागार भीमताल में बैठक लेते हुए कहा कि शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में सरकार के एक वर्ष
पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 23 मार्च 2023 को प्रातः 11ः00 बजे से एम0बी0पी0जी0 कॉलेज हल्द्वानी में ‘एक साल नई मिसाल’ कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘जन सेवा’ थीम पर बहुद्देशीय शिविरों एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा जनपद प्रभारी मंत्री को आमंत्रित करने हेतु पत्राचार कर दिया गया है तथा जिला पंचायत अध्यक्ष एवं संासद, विधायकगणों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सम्मानित नागरिको को भी आमंत्रित किया जायेगा।
डॉ. तिवारी ने बताया कि बहुउद्देशीय शिविर तथा चिकित्सा शिविर में जनसमस्याओं के निराकरण हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारी सम्पूर्ण तैयारी के साथ स्वंय उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे तथा विभागीय परियोजनाओं आदि
की जानकारी के साथ ही प्रचार-प्रसार, स्टाल लगवाना भी सुनिश्चित करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन, विधवा एवं विकलांग भरण पोषण, किसान पेंशन, तिलू रौतेली पेंशन, परित्यकता पेंशन की जानकारी दी जायेगी एवं पेंशन सम्बन्धी फॉर्म भी भरवाए जायेगे। बाल विकास विभाग द्वारा क्षेत्र में अवस्थित निकटतम आंगनबाड़ी केन्द्रों में अध्ययनर्त बच्चों तथा कार्यरत उत्कृष्ट कार्मिकों को कैम्प में पुरस्कृत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बेबी किट्स कलरिंग किट्स, स्वच्छता किट, डिक्शनरी आदि का वितरण किया जायेगा।
स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग द्वारा चिकित्सा विभाग, आईसीडीएस विभाग के माध्यम से लाए गए कुपोषित बच्चों का उपचार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अन्तर्गत सुनिश्चित किया जाये तथा
उक्त शिविर में आरबीएसके की टीम भी उपस्थित रहेगी। इसी प्रकार शिविर में टीम द्वारा ऑफलाईन विकलांग प्रमाण-पत्र स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प, विकलांगों को वितरित किए जाने वाले उपकरण तथा औषधीय वितरण करेंगे। राजस्व
विभाग द्वारा आय, जाति प्रमाण-पत्र, चरित्र तथा स्थाई निवास प्रमाण-पत्र जारी किये जायेगे। विद्युत विभाग द्वारा बिलो का भुगतान एवं उसमे सुधार, अन्य समस्याओं का निराकरण शिविर में सम्बन्धित अधिकारी द्वारा किया
जायेगा। पेयजल विभाग द्वारा बिलों का भुगतान एवं उसमें सुधार, अन्य समस्याओं का निराकरण शिविर में ही सम्बन्धित अधिकारी द्वारा किया जायेगा। शिक्षा विभाग द्वारा सम्बन्धित अधिकारी समस्याओं का निराकरण करेंगे तथा सर्वशिक्षा/रमसा से सम्बन्धित प्रकरणों तथ लघु निर्माण आदि की भी जानकारी सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा किया जायेगा। लोनिवि (प्रान्तीय खण्ड) हल्द्वानी द्वारा विभाग से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण एवं आवश्यक
व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। ग्राम्य विकास द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल, बीपीएल क्रमांक, प्रमाण-पत्र स्वरोजगार योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी। जिला पंचायत द्वारा कैम्प के दौरान तकनीकि अभियन्ताओं, कार्मिकों की टीम के साथ उपस्थित रहेगे तथा आवश्यक संरचनात्मक सेवाओं सड़क, खडण्जा, गूल भवन आदि के छोटे-छोटे निर्माण, मरम्मत हेतु माप-जोख करते हुए प्रस्ताव तैयार करना भी सुनिश्चित करें।
आपूर्ति विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य योजना के अन्तर्गत डीजीटाईजेशन के दौरान आए त्रुटियों का निराकरण शिविर में किया जायेगा तथा सिस्टम साफ्टवेयर के साथ उपस्थित रहेगे साथ ही डीबीटीएल आवेदन तथा विभागीय
योजनाओं की जानकारी एवं राशन कार्ड से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण एवं।एपीएल , बीपीएल तथा अनत्योदय राशन कार्ड बनाये जाने की कार्यवाही करना भी
सुनिश्चित करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों/तहसीलदार एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को निर्देश दिये है कि आधार कार्ड फॉर्म (सीएससी) से सम्पर्क कर उक्त शिविर में आवेदकों के आधार कार्ड बनवाए जाने, संशोधन कराए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे तथा लाभार्थियों का फोटो तैयार करने की व्यवस्था करना भी सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में डीएसटीओ डॉ. मुकेश सिंह नेगी, एडीएसटीओ बीएस राणा,  जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक चन्द्र जोशी के विभागीय अधिकारी मौजूद रहें।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›