Connect with us

उधमसिंह नगर

किच्छा में हत्या, शव की पहचान छिपाने चेहरा तेजाब से जलाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गेहूं के खेत में मिली लाश, हड़कम्प, पुलिस ने शव कब्जे में लिया
रुदपुर। शनिवार सुबह उधमसिंह नगर के किच्छा में घनी बस्ती के बीच एक खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। मृतक की हत्या कर पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डालकर जलाया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार किच्छा के सिसई बंडिया मोहल्ले में सुबह-सुबह लोग जब अपने रोजमर्रा के निपटा रहे थे। तभी किसी ने यह खबर दी कि पास के ही खेत में एक किसी की लाश पड़ी है। लाश मिलने की खबर से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मृतक की पहचान महीन हो सकी है। पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा जलाया है। शव ठिकाने लगाने के लिए खेत में छिपाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में पुलिस मुठभेड़: नशा तस्कर घायल, कई मामलों का आरोपी

Select Language

Advertisement