Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :

आरतोला (अल्मोड़ा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भाजपा कार्यकर्ताओं को “मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम के तहत वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।
जागेश्वर मंडल के मंत्री जीवन सिंह द्वारा आरतोला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र निवासियों द्वारा सहभागिता निभाई गई। कार्यकर्ताओं ने दूरदर्शन पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सुना और अपने बूथ को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस दौरान अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र आर्या, राजन जोशी, मालती बिष्ट, बलवंत गैडा, सौरभ पाटनी, राजेंद्र बनौला, गोपाल सिंह, खीम सिंह रौतेला, योगेश भट्ट, हेमा देवी, दीवान सिंह, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे ।