Connect with us

उधमसिंह नगर

दरोगा को धमकाने वाले बदमाशों से मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। इंदिरा चौक पर दरोगा को तमंचा दिखाकर धमकाने वाले तीन बदमाशों से शनिवार देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त पुलिस की गोली से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात बदमाश बिलासपुर फाजिलपुर महरौला क्षेत्र से कार में आ रहे थे। रामपुर रोड पर पुलिस को देखकर उन्होंने कार को खेतों की ओर मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बारादरी क्षेत्र में उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक गोली रिशु श्रीवास्तव नामक अभियुक्त के पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट को इसलिए रास्ते में रुकवाना पड़ा अपना काफिला

घायल रिशु श्रीवास्तव बड़ी अहेरी, थाना बगाली जिला हरदोई का निवासी है और वर्तमान में छतरपुर, रुद्रपुर में रह रहा था। उसके साथ मौजूद दो अन्य बदमाश खुशनुद (निवासी धीमरखेड़ा, गदरपुर) और वीरेंद्र साहनी (निवासी दरियानगर, रुद्रपुर) को भी पुलिस ने पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक इन तीनों ने दो दिन पहले इंदिरा चौक पर ड्यूटी कर रहे दरोगा चंदन बिष्ट से गाली-गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली थी। इस दौरान उन्होंने दरोगा पर तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी दी और सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त भी किया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी निजात

पुलिस ने मौके से दो तमंचे, एक चाकू और एक कार बरामद की है। घायल बदमाश का इलाज कराया जा रहा है, जबकि अन्य दोनों से पूछताछ जारी है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Select Language

Advertisement