Connect with us

उधमसिंह नगर

एकतरफा प्यार, युवती के जन्मदिन पर तमंचे से फायर कर किया इजहार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गांव में दहशत, पुलिस पहुंचने से पहले युवक फरार, अब समझौते की पहल

उधमसिंह नगर। खटीमा में एकतरफा प्यार में  युवक के सरेआम फायरिंग करने का मामला सामने आया है। युवक एक युवती से एकतरफा प्यार करता था। इजहार करने के लिए वह युवती के जन्मदिन की पार्टी पर उसके घर पहुंच गया। इजहार भी गुलाब का फूल नहीं बल्कि तमंचे से फायर कर किया। इससे दहशत मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले युवक फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार खटीमा के एक गांव में युवती के जन्मदिन था। केक काटने के बाद परिवार के लोग पार्टी की खुशियां मना रहे थे। एक युवक भी वहां पहुंच गया। युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। बताया जा रहा है कि वह युवती से एकतरफा प्यार करता है। फायर होने से सब दहशत में आ गए। युवक घर के पास ही एक पुलिया पर बैठ गया। पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। गांव में जब तक पुलिस पहुंची, तब तक आरोपी युवक वहां से जा चुका था। कोतवाली के एसएसआई अशोक कुमार ने कहा कि रात को फोन आया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मामले में दोनों पक्षों में राजीनामे की बात चल रही थी। पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement