Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराई बाइक, दो लोगों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। काठगोदाम क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नैनीताल और अल्मोड़ा जिले के रहने वाले सोबन सिंह और योगेंद्र सिंह बिष्ट के रूप में हुई है।

काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि 32 वर्षीय सोबन सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी ग्राम बड़ौन, खनस्यूं, नैनीताल और 45 वर्षीय योगेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र उदय सिंह बिष्ट निवासी तराड़वाड़ी, अल्मोड़ा मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे बाइक से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे। दोनों हाल ही में रानीबाग में एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा फैसला: हल्द्वानी में आज सुबह 8 से रात 9 बजे तक रूट बंद, भारी डायवर्जन लागू! 5 ड्रोन और भारी फोर्स तैनात

एसओ के अनुसार दोनों युवक हल्द्वानी के आवास-विकास क्षेत्र में किराए पर रहते थे और रुद्रपुर की एक निजी कंपनी में साथ काम करते थे। रोजाना की तरह वे एक ही बाइक पर सवार होकर कंपनी जाया करते थे।

मंगलवार को लौटते समय काठगोदाम के कॉलटैक्स के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में उन्हें परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है और इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बाइक की रफ्तार कितनी थी और क्या सड़क पर कोई अन्य वजह भी हादसे की कारण बनी।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल देखते समय कक्षा 11वीं के छात्र की मौत,  डॉक्टरों ने बताया हार्ट अटैक

यह हादसा एक बार फिर से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की याद दिलाता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और सावधानी बरतें।

Select Language

Advertisement