Connect with us

हल्द्वानी

सड़क हादसे में दर्दनाक मौत: त्योहार मनाने निकले कन्नू की ट्रक से कुचलकर मौत, परिवार सदमे में

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गौलापार देवला तल्ला पजाया बागजाला निवासी 28 वर्षीय कन्नू संबल की एक भीषण सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब 11 बजे कन्नू अपनी पत्नी ममता (26) और दो बच्चों—बेटी गौरी (10) और बेटा उदयांश (5)—के साथ बाइक से किच्छा अपने साल के घर त्योहार मनाने जा रहा था।
गौरा पड़ाव के पास उनकी बाइक एक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि पत्नी और दोनों बच्चे सड़क पर दूर जा गिरे, जबकि कन्नू का सिर ट्रक के टायर के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल ममता व बच्चों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
कन्नू पेशे से एक कुशल कुक था और इन दिनों प्रशिक्षण केंद्र बागजाला में खाना बनाने का कार्य कर रहा था। परिवार त्योहार की खुशी में निकला था, लेकिन अचानक हुई इस दुर्घटना ने सब कुछ उजाड़ दिया। हादसे के बाद से पत्नी और बच्चे गहरे सदमे में हैं।
कन्नू की मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया है। गांव और रिश्तेदारों में भी शोक की लहर है। लोग इस असमय हादसे से स्तब्ध हैं और परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement