Connect with us

हरिद्वार

हल्द्वानी में स्कूटी के टायर में फंसा साड़ी का पल्लू, महिला की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हैड़ाखान मंदिर दर्शन कर पति के साथ लौट रही थी महिला, पसोली के पास हुई दुर्घटना
हल्द्वानी। हैड़ाखान रोड पर पसोली के पास चलती स्कूटी के टायर में साड़ी फंसने से एक महिला और उसका पति 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में महिला की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार बीते सोमवार को मूल बहेड़ी उत्तर प्रदेश और हाल देवीपुरा चोरगलिया निवासी अनीता (20) अपने पति किशन कश्यप के साथ स्कूटी से हैड़ाखान मंदिर के दर्शन के लिए गई थी। देर शाम करीब साढ़े छह बजे दोनों हल्द्वानी लौट रहे थे। इस बीच पसोली के पास अनीता की साड़ी स्कूटी के टायर में फंस गई। साड़ी के कारण स्कूटी अनियंत्रित हो गई और दोनों खाई में जा गिरे। महिला करीब 70 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। जबकि पति कुछ दूरी पर अटक गया।
राहगीरों ने सड़क पर स्कूटी गिरी देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस ने रेस्क्यू कर पहले पति को बाहर निकाला। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 9 बजे महिला को बाहर निकाला जा सका। घायल महिला को एसटीएच हल्द्वानी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में पति को मामूली चोट आई है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी आठ माह पहले हुई थी। अनीता का पति किशन चोरगलिया क्षेत्र में पेंटर का काम करता है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस अफसरों ने 2000 पुलिस कर्मियों के साथ विष्णु घाट की सफाई कर गंगा में किया स्नान, लगाए मां गंगा के जयकारे

Select Language

Advertisement