Report by : कालू वर्मा
Published at : Updated at :
हरिद्वार: भीमगोडा-खड़खड़ी के लोग रहें सावधान! पत्रकार कालू वर्मा के घर में घुसा चोर, रंगे हाथ पकड़ा गया

हरिद्वार। भीमगोडा-खड़खड़ी क्षेत्र के लोग अब सतर्क हो जाएं, क्योंकि मोहल्ले में चोरी करने वाला युवक सक्रिय है। बीती रात यह युवक CWN के पत्रकार कालू वर्मा के घर में घुस आया। उस समय घर के जेंट्स नीचे मौजूद नहीं थे, जबकि ऊपर बच्चे और पत्नी थे।

मौके की नज़ाकत को देखते हुए परिवार ने साहस दिखाया और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। तुरंत खड़खड़ी पुलिस को सूचना देकर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बाद में आरोपी के माता-पिता ने आकर माफी मांगी, जिसके बाद मानवीयता दिखाते हुए कालू वर्मा और उनके परिवार ने युवक को माफ कर दिया और पुलिस से अनुरोध कर उसे छुड़वा दिया।स्थानीय निवासियों से अपील है कि सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›