Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी गौला नदी में खनन कार्य की अनुमति 30 जून तक बढ़ाई, सरकार को 50 करोड़ तक का मुनाफा होगा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को मिली सफलता, लोगों को रोज़गार मिलने के साथ ही भवन निर्माण हेतु निर्माण सामग्री भी सस्ती मिलेगी

हल्द्वानी। केन्द्र सरकार द्वारा गौला नदी में गौण खनिजों के जून माह में एकत्रीकरण की अनुमति प्रदान की गई है। इस सम्बंध में सीएम  पुष्कर सिंह धामी ने अनुरोध किया था।
भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा नैनीताल जिले के लालकुआं और हल्द्वानी डिवीजन के अंतर्गत गौला नदी में गौण खनिजों के एकत्रीकरण के लिए अनुमति को 30 जून तक विस्तारित किया गया है।
इस महत्वपूर्ण अनुमति से राज्य की आय मे रु0 50 करोड तक का मुनाफा होगा। लोगो को रोज़गार मिलने के साथ ही भवन निर्माण हेतु निर्माण सामग्री भी सस्ती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतीय क्षेत्रों की रामलीलाओं में पेपर लीक और रेनकोट बने आकर्षण का केंद्र, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Select Language

Advertisement