Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: एक करोड़ की चरस और भालू की पित्त के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ पुलिस ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चरस और भालू की पित्त के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद माल की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है।
कोतवाली धारचूला पुलिस, एसओजी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात चौकी गलाती पुल पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान धारचूला की ओर आते एक संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। शक होने पर उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से 2 किलो 300 ग्राम चरस और 175 ग्राम भालू की पित्त बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इनकी बिक्री पिथौरागढ़ में करने वाला था।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान सूर्य बहादुर बुढ़ाथोकी पुत्र चन्द्र बहादुर बुढ़ाथोकी, निवासी सर्मी गांव, वार्ड नंबर-1, जिला डोल्पा (नेपाल) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कोतवाली धारचूला में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट और धारा 40/49/50/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बरामद 2.3 किलो चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 4.60 लाख रुपए आंकी गई है, जबकि मात्र 175 ग्राम भालू की पित्त की कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया।
यह कार्रवाई सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी और सीओ केएस रावत के पर्यवेक्षण में की गई। टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला हरेन्द्र सिंह नेगी और प्रभारी एसओजी प्रकाश पाण्डेय ने किया।
पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अंबी राम आर्या, एएसआई विशन सिंह, कांस्टेबल दीपक सिंह, राजेन्द्र सिंह, महिला कांस्टेबल तनुजा वर्मा, एसओजी के हेड कांस्टेबल अशोक बुदियाल, कांस्टेबल प्रकाश चन्द्र नगरकोटी, सोनू कार्की, गोविन्द रौतेला और वन विभाग के राम सिंह कुंवर व जयप्रकाश सिंह शामिल थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement