Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
निपुण योजना: हर बच्चे की पढ़ने, लिखने और अंकगणित को सीखने की क्षमता विकसित होगी

पिथौरागढ़ डीएम की अध्यक्षता में निपुण भारत मिशन समग्र शिक्षा की एक बैठक आयोजित
पिथौरागढ़।
निपुण भारत मिशन समग्र शिक्षा की एक बैठक जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में शिक्षा विभाग के अधिकारियो के साथ संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक जुकरिया ने जिलाधिकारी को उक्त संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए अवगत कराया कि निपुण भारत के माध्यम से सक्षम वातावरण का निर्माण किया जाएगा जिसके माध्यम से आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता के ज्ञान को छात्रों  को प्रदान किया जा सकेगा। निपुण योजना के माध्यम से सन 2026-27 तक प्रत्येक बच्चे को तीसरी कक्षा के अंत तक पढ़ने, लिखने एवम अंकगणित को सीखने की क्षमता प्रदान की जायेगी।
बैठक में जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए कि वे विद्यालयों में नई शिक्षा नीति के तहत योजना बनाकर कार्य करना सुनिश्चित कर लें व शिक्षकों को भी इस हेतु ट्रेनिंग दे कर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक जुकरिया, मुख्य चिकित्साधिकारी एचएस हयांकी समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›