Connect with us

हरिद्वार

पोड टैक्सी रुट बदलाव को लेकर व् प्रशासन की दोहरी नीति को लेकर व्यपारियों में आक्रोश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्रशासन एक मण्डल का प्रतिनिधि बुला कर अपनी मनमानी करवाने का कार्य कर रहा है : राजेंदर चौटाला

हरिद्वार- प्रदेश व्यापार मण्डल उत्तराखंड की बैठक हरकी पौड़ी गऊ घाट स्थित संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेंदर चौटाला ने की व् संचालन जिलाध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट ने किया। बैठक को सम्भोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेंदर चौटाला ने कहा की जिला प्रशासन पोड टैक्सी रुट बदलाव योजना को लेकर दोहरी नीति अपना रहा है। उन्होंने कहा की सिर्फ एक मण्डल का प्रतिनिधि बुला कर अपनी मनमानी करवाने का कार्य कर रहा है। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा की पोड टैक्सी रुट पर शहर के स्थानीय लोगो, होटल, धर्मशाला व् अनेको व्यवसियो को भारी नुकसान होगा,इनमे से किसी के भी प्रतिनिधि को बैठक मे नहीं बुलाया गया प्रशासन बैठक में केवल एक संगठन को बुला कर अन्य सभी संगठनों का अपमान करने का कार्य कर रहा है किसी भी रूप में शहर से पोड टैक्सी का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट व् महानगर अध्यक्ष किशन बजाज ने कहा की जिला प्रशासन ऐसे संगठनों को बैठक में बुला रहा है जिनका पोड  टैक्सी में कोई ना नुकसान हो रहा है ना अधिग्रहण केवल एक राजनीतिक प्रकोष्ठ के व्यापार मण्डल को बुला कर हरिद्वार की जनता को गुमराह किया जा रहा है , जल्द ही रणनीति बनाकर रुट बदलाव को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष भागवत अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री मयंक मूर्ति भट्ट, प्रदेश सचिव दीपक गौनियाल, चंद शेखर गोस्वामी,जिला अध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट, महानगर अध्यक्ष किशन बजाज, युवा जिलाध्यक्ष विशाल गोस्वामी, जिला महामंत्री अजय अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष राजेश सुखीजा, जिला प्रवक्ता मनोज सिरोही,शहर महामंत्री विमल सेक्सेना,शहर कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता, व्यापारी नेता गोकुल सिंह रावत, पुष्पेंद्र शर्मा , जिला सचिव प्रदीप अग्रवाल,अजय शर्मा, गौरव बंसल, नवीन कुमार, मुकुल कश्य, सिद्धार्थ शर्मा, सौरभ शर्मा, संजय शर्मा, महेश कुमार,राजेंदर पाण्डेय, मनीष जैन, रजनीश गर्ग, सुभाष ठक्कर,आदि उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement