Report by : CWN Desk
Published at :
खाली जगहों पर वाटिका तैयार करें: पंत

डीएम ने G-20 की तैयारियों के दृष्टिगत सिडकुल में ली बैठक

रूद्रपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने आज रामनगर में प्रस्तावित G-20 की तैयारियों के दृष्टिगत एनएच-87 से लगे हुये सिडकुल पंतनगर औद्योगिक संस्थान के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय कार्यालय सिडकुल पंतनगर के समीप विकसित किये जा रहे गाॅर्डन में आवश्यक बैठक ली।
जिलाधिकारी ने औद्योगिक संस्थान के पदाधिकारियों से कहा कि एनएच-87 से जिन औद्योगिक संस्थानों के प्लाॅट लगते हुये है वे सब मिल कर खाली स्थानो में अपने सामने का क्षेत्र सुन्दर रूप से विकसित कर एक अच्छी वाटिका तैयार कर दे ताकि जो भी रूद्रपुर शहर में प्रवेश करे तो यह एहसास हो कि एक अच्छे शहर में आये है। उन्होने कहा कि पर्यावरण के दृष्टिगत भी अच्छा रहेगा। उन्होने कहा कि सौन्दर्यकरण के कार्य को 20 मार्च, 2023 तक पूर्ण कर ले ताकिG-20 में सामिल होने वाले मेहमानों को इस सड़क से निकलते हुये हरा-भरा व अच्छा दिखाई दे। उन्होने आरएम सिडकुल को निर्देश दिये कि वन विभाग से सम्पर्क स्थापित कर सड़क के किनारे लगे पेड़ो की लोपिंग/झाड़ी कटान का कार्य शीघ्र करा ले। इस दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय कार्यालय सिडकुल पंतनगर के समीप आरएम सिडकुल द्वारा विकसित किये जा रहे गार्डन में वृक्ष लगाया। बैठक में उप जिलाधिकारी प्रत्युष सिंह, आरएम सिडकुल मनीष बिष्ट सहित विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›