Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
‘अपनी धरोहर’ संस्था की पहल पर मल्लिकार्जुन स्कूल की प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीता
‘अपनी धरोहर’ संस्था की पहल पर मल्लिकार्जुन स्कूल की प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीता

युवा पीढ़ी को नशे से सतर्क रहने की जरूरत, नशा उन्मूलन पर नुक्कड़ नाटक का मंचन

‘अपनी धरोहर’ संस्था की पहल पर मल्लिकार्जुन स्कूल की प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीता

पिथौरागढ। अपनी धरोहर संस्था की पहल पर सीमांत जनपद पिथौरागढ में मल्लिकार्जुन इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओ ने नशे के दुष्प्रभावों पर नुक्कड नाटक कर लोगों को सचेत किया।
जिला मुख्यालय के केमू स्टेशन पर मल्लिकार्जुन स्कूल की प्रधानाचार्य अनीता और रुद्राक्ष जोशी के नेतृत्व में बच्चों ने नशा उन्मूलन अभियान संचालित किया। कार्यक्रम में नौजवान पीढ़ी के नशे के प्रति बढते रुझान पर तीखा प्रहार किया और अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन को समन्वित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

‘अपनी धरोहर’ संस्था की पहल पर मल्लिकार्जुन स्कूल की प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीता

कार्यक्रम में पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के संरक्षक नवीन कोठारी, सचिव प्रकाश पांडेय, चंद्र प्रकाश पुनेड़ा, जफर अहमद, राष्ट्रीय धावक अशोक शर्मा, उत्तराखंड निजी विद्यालय संघ के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर किशोर पंत आदि ने विचार रखे। संचालन एनको अध्यक्ष ललित पंत और मुस्कान सामाजिक उत्थान समिति अध्यक्ष जगदीश कलौनी ने किया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›