Connect with us

हल्द्वानी

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियों को किया शामिल, नशे के खिलाफ लिया संकल्प

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्खाण के नेतृत्व में दर्जनों प्रतिष्ठित व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर अपनी आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर उन्हें माल्यार्पण कर संगठन में स्वागत किया गया। साथ ही शहर में नशीले पदार्थों की बिक्री को पूरी तरह बंद करने का संकल्प लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में मलबा गिरने से मजदूर की मौत, खटीमा में सड़क-रेल दुर्घटनाओं में 3 की मौत

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष कुंदन रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान को व्यापार मंडल पूरा समर्थन देगा। उन्होंने मांग की कि नशीले पदार्थों की बिक्री में संलिप्त लोगों पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल जल्द ही पुलिस और ड्रग विभाग के उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर नशे की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह करेगा। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री ऋषभ पाठक, जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज, युवा महामंत्री ललित जायसवाल सहित कई व्यापारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement